Friday, August 10, 2012

SHRI KRISHNA JANMASHTHMI - गावत हैं आज बधाई

पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्ठमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!

गावत हैं आज बधाई, गोकुल में लोग-लुगाई,
भू-तारन को, भू-पालन को, जन्म लियो कन्हाई !!
गावत हैं आज बधाई .....

मात यशोदा पुलकित-पुलकित, नन्द जु धन्य कहाई,
जन मन उपवन, हर्ष गगन वन, करत हैं देव बढ़ाई !!
गावत है आज बधाई....

जेहि पद रेनू न पावत दुर्लभ, तप धुनी जोग लगाईं,
वही चरण गोकुल धन करही, नन्द जु भुवन समाई !!
गावत है आज बधाई...

कृष्ण वदन और अधर मधुर-मधु, नयनन प्रीत लखाई,
सूर्यदीप करी प्रान निछावर, बलि-बलि रूपहूँ जाई !!
गावत है आज बधाई .... 

सूर्यदीप अंकित त्रिपाठी - १०/०8/२०१२

4 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति, सुन्दर भाव, बधाई .

    कृपया मेरी नवीनतम पोस्ट पर भी पधारने का कष्ट करें, आभारी होऊंगा .

    ReplyDelete
  2. http://bulletinofblog.blogspot.in/2012/12/2012-12.html

    ReplyDelete
  3. Rashmi ji.. Bahut Bahut Dhanyavaad apni upastithi darz karnane hetu...

    ReplyDelete